Advertisement

Responsive Ads Here

Tip for the Mobile Users: Use  the Desk Top Mode in Browser & change the Mobile Screen in Landscape Mode for best experience of the site.

We are frequently adding more stuff on a regular time of interval. So do subscribe to the website to get the notification via email. And don't forget to visit the site again.

Friday, April 17, 2020

Most Funny Jokes In Hindi | हिंदी चुटकुले

Most Funny Jokes in Hindi | हिंदी में चुटकुले 

हिंदी में most funny चुटकुले आप की खिदमत में पेश हैं, ऐसे चुटकुले जो आपको हंसने पर मजबूर करदेंगे.


Jokes In Hinglish, Jokes In Urdu, Jokes In English
Most Funny Hindi Jokes

शांति

एक बार पति की तबीयत बहुत खराब थी... 

पति: काम वाली शांति को बुलाओ!

पत्नी: क्यों

पति: डॉक्टर ने कहा है कि...

               “दवा खाकर शांति के साथ सो जाना...!!!” 


महान वैज्ञानिक

सर ने क्लास में पूछा... “ एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? 

छात्र:  आलिया भट्ट! 

सर (छड़ी हाथ में लेकर): यही सीखे हो

दूसरा छात्र: ये तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है...!!!


कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव

टीचर (संजू से):तुम्हारे पापा क्या करते हैं

संजू: जी, वो रोज गालियां खाते हैं! 

टीचर: क्या मतलब

संजू: सर, वो कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव हैं...!!!


फ़ोन किस के लिए...?

आधी रात को... बेडरूम का टेलीफोन बजा... 

पति (पत्नी से): कोई मेरे बारे में पूछे तो कह देना मैं घर पर नहीं हूं! 

पत्नी (फोन उठा कर): मेरे पति घर पर ही हैं! 

पति (चिढ़ते हुए): मैंने कहा था न कोई मेरे बारे में पूछे तो कहना मैं घर पर नहीं हूं। 

पत्नी (तिलमिलाते हुए): सो जाओ चुपचाप, हर बार जरूरी नहीं कि तुम्हारा ही फोन हो...!!! 

 पति बेहोश..


पहली बार

लड़का जैसे ही स्टेशन से बाहर निकला, खुशी के मारे उछलने लगा...!

दोस्त: क्या हुआ, इतना खुश क्यूँ है

लड़का: आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 

दोस्त: वाह भाई, वैसे क्या बात की उस लड़की ने

लड़का:  मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!!!


ख़बरदार

      एक बिजली के मिस्त्री ने अपने मददगार लड़के से कहा .... “बीटा ..! दो तार पड़े हैं, इन में से एक को छू कर देखो के इस में बिजिली है की नहीं...?

लड़के ने मास्टर की बात मानते हुए तार को छुते हुए जवाब दिया ... “नहीं ..”

मिस्त्री बोला ... “खबरदार...! अब दुसरे तार को मत छूना, वरना मर जाओगे.”


ज़रुरत

      एक शरीर लड़के की शिकायत करते हुए उस्ताद ने उस के पिता जी को लिखा....

             “सम्मान्निये पिता श्री ! आप का लड़का बोहत शरारती है, वो पढने लिखने में दिल नहीं लगाता, और दुसरे लड़कों से लड़ता रहता है और उन्हें भी काम करने नहीं देता, आप कृपया करके उसको समझाईये और ठीक कीजिये.”

    पिता श्री ने जवाब में लिखा... “माननिये उस्ताद साहब, अगर यही सब कुछ मैं खुद करसकता था तो बच्चे को स्कूल भेजने की ज़रुरत क्या थी.”


अपूर्व उदाहरण

     एक पर्यटक एक गाइड के साथ चिडया घर की सैर कर रहा था, जब वे एक ऐसे पिंजरे के सामने पहोंचे जिस में शेर और बकरी एक साथ बंद थे तो पर्यटक को बेहद हैरत हुई और उस ने गाइड कहा “ वह ! वह ! शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व का ये अपूर्व उदाहरण है, पर ये संभव कैसे हुआ...?”

   “वो इस तरह की हम रोज़ एक नयी बकरी पिंजरे में डालते हैं.” गाइड ने जावाब दिया.


ग़लत फहमी

      एक आदमी से उस के पडोसी ने शिकायत की ... “ देखिये जनाब ! कल आप के बेटे ने मुझे पत्थर से मारा.”

आदमी: क्या वो पत्थर आपको लगा....?

पडोसी: नहीं.

आदमी: तो वो मेरा बीटा नहीं है, किसी और का बीटा है, आप को ग़लत फहमी हुई है.


ज़रूरी काम

शिक्षक(छात्र से): क्या तुम ने होम वर्क किया है ?

छात्र : नहीं.

शिक्षक: तो फिर मार खाने के लिए तय्यार हो जाओ.

छात्र: मास्टर जी! क्या मैं हाथ धो आऊं ?

शिक्षक: क्यूँ?

छात्र: अम्मी कहती हैं की कोई भी चीज़ खाने से पहले हाथ ज़रूर धो लिया करो.


मासूमियत

बाप बेटे को 10 रुपये देते हुए: जा पान ले आ.

बेटा (मासूमियत से): लेकिन पापा ... जापान तो बहुत दूर है।


No comments:

Post a Comment